“प्रदेश सचिव सह बांका जिला प्रभारी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)”

“बिहार फर्स्ट – बिहारी फर्स्ट”

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के विज़न से विजय यादव विशेष रूप से प्रेरित हुए। साथ ही खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा से ये काफी प्रेरित रहे। आज ये लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव और बांका जिला प्रभारी के रूप में पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

यदि भविष्य में संगठन द्वारा उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को वे अपनी कार्यसूची में सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। नाथनगर विधानसभा जैसे क्षेत्रों की बाढ़ और सूखे की दोहरी समस्या से निपटने हेतु ठोस समाधान खोजने का संकल्प भी इनके द्वारा लिया गया है।

हमारा मिशन

हमारा मिशन है बिहार के हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाना। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ठोस सुधार कर एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना। हम जनसेवा को सर्वोपरि मानते हैं और हर वर्ग की भागीदारी के साथ पारदर्शी व जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज़न

हमारा विज़न है एक ऐसा बिहार जहाँ हर गाँव में समृद्धि, हर घर में खुशहाली और हर युवा के चेहरे पर आत्मविश्वास हो। जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर, विकास को केंद्र में रखकर काम करना हमारा उद्देश्य है। हम मानते हैं कि जब जनता और नेतृत्व साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तभी एक सशक्त, विकसित और प्रगतिशील बिहार का सपना साकार होता है।

"सच्ची सेवा, सशक्त समाज"

हम मानते हैं कि सच्ची सेवा वही है जो बिना स्वार्थ के, जनता के हित में की जाए।जनसेवा के माध्यम से हम न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाते हैं।एक सशक्त समाज वही है, जहाँ हर नागरिक को बराबरी का अवसर और सम्मान मिले।हमारा लक्ष्य है सेवा के जरिए समाज को मजबूत और भविष्य को उज्ज्वल बनाना।

"आपका विश्वास, मेरी ताकत"

यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि मेरे जीवन का संकल्प है। जनता के भरोसे से ही मैं जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ता हूँ आपका साथ और सहयोग ही मुझे बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। आइए, मिलकर एक सशक्त और विकसित बिहार का निर्माण करें।

जनसेवा ही मेरा धर्म

विजय कुमार यादव – प्रदेश सचिव सह बाँका जिला प्रभारी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले युवाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय विजय यादव का नाम समाजसेवा और जनकल्याण की सेवा भावना से जोड़कर देखा जाता है। सन 2008 से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर इन्होंने गरीब, असहाय और वंचित वर्गों की सेवा को अपना ध्येय बनाया। इनकी सेवा यात्रा की शुरुआत उन बच्चियों की शिक्षा, विवाह और चिकित्सा सहायता से हुई, जिनके परिवार उन ज़िम्मेदारियों को वहन करने में सक्षम नहीं थे। समय के साथ यह सेवा एक सतत संकल्प में परिवर्तित होती चली गई। आज यह लगभग 17 वर्षों का तप है, जिसे विजय यादव बिना किसी स्वार्थ के किए जा रहे हैं।

चाहे 2016 की भीषण बाढ़ हो या उससे पूर्व की आपदाएँ, हर बार राहत और पुनर्वास कार्यों में विजय यादव ने अपनी पहल दर्ज की। ये लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें राहत सुनिश्चित की। बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में सूखा राशन और पका हुआ भोजन पहुँचाकर उन्होंने समाज को संदेश दिया कि सेवा केवल शब्दों का विषय नहीं है, बल्कि यह कर्म का दायित्व है। जो निभाना पड़ता है।

प्राथमिकताएं​

कोरोना महामारी के कठिन दौर ने इन्हें समाजसेवी के रूप में पहचाना गया। इनके तप को एक पहचान मिली। इन्होंने 2020 और 2021 के संकट काल में भागलपुर और आसपास के स्लम क्षेत्रों में निरंतर पका भोजन और राशन उपलब्ध कराया। उन निसहाय शवों का अंतिम संस्कार भी इनके ही द्वारा कराया गया, जिन्हें उनके अपने परिवारजन छोड़कर चले गए थे। सैकड़ों लावारिस लाशों के सम्मानजनक संस्कार की गवाही आज भी समाज देता है।

विजय यादव का जीवन इस सत्य का प्रमाण है कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि समाजसेवा का विस्तार है।

शिक्षा और युवा

हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना, युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर दिलाना, ताकि वे आत्मनिर्भर और देश की ताकत बन सकें।

लोक जनशक्ति पार्टी

किसान कल्याण

किसानों को आधुनिक तकनीक, सस्ती खाद-बीज और उचित बाजार उपलब्ध कराना, ताकि उनकी मेहनत का सही मूल्य मिले और कृषि क्षेत्र सशक्त बने।

लोक जनशक्ति पार्टी

स्वास्थ्य सेवाएं

हर गाँव और कस्बे तक सस्ती व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना, अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

लोक जनशक्ति पार्टी

पारदर्शी शासन

जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देना, हर कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना और जनता को सीधे निर्णय प्रक्रिया से जोड़ना उनका विश्वास है।

लोक जनशक्ति पार्टी

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना, समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करना और उनकी आवाज़ को सशक्त बनाना।

लोक जनशक्ति पार्टी

रोज़गार सृजन

स्थानीय स्तर पर उद्योग, स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर तैयार करना और बेरोज़गारी की समस्या कम करना।

लोक जनशक्ति पार्टी

स्वच्छता अभियान

स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाना, गाँव और शहरों में साफ़-सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है।

लोक जनशक्ति पार्टी

ग्रामीण विकास

गाँवों में सड़क, बिजली, पानी और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

लोक जनशक्ति पार्टी

सामाजिक न्याय

हर वर्ग, जाति और समुदाय को समान अधिकार और अवसर दिलाना, समाज में भाईचारा और सौहार्द्र कायम करना, यही उनका मूल उद्देश्य है।

लोक जनशक्ति पार्टी

विजय कुमार यादव का राजनीतिक जीवन

अंग की धरती भागलपुर और नाथनगर की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक धारा में विजय यादव एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने जनमानस की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता और समाजहित को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। सरल स्वभाव, प्रखर व्यक्तित्व और जमीनी जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

विजय यादव के जीवन का दृष्टिकोण केवल सत्ता या पद तक सीमित नहीं है, बल्कि वे निरंतर आमजन के बीच रहकर उनकी तकलीफ़ों को समझते हैं और समाधान की दिशा में ठोस पहल करते हैं। यही कारण है कि चाहे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण हो, युवा वर्ग को शिक्षा और खेलकूद से जोड़ने की प्रेरणा हो, या ग्रामीण समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास हर क्षेत्र में इनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

उनका मानना है कि राजनीति केवल नीतियों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम है। इसी विचारधारा को आत्मसात कर विजय यादव ने स्वयं को जनसरोकार के हर क्षेत्र में सक्रिय रखा है।

समाज सेवा के कार्य

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले युवाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय विजय यादव का नाम समाजसेवा और जनकल्याण की सेवा भावना से जोड़कर देखा जाता है। सन 2008 से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर इन्होंने गरीब, असहाय और वंचित वर्गों की सेवा को अपना ध्येय बनाया। इनकी सेवा यात्रा की शुरुआत उन बच्चियों की शिक्षा, विवाह और चिकित्सा सहायता से हुई, जिनके परिवार उन ज़िम्मेदारियों को वहन करने में सक्षम नहीं थे। समय के साथ यह सेवा एक सतत संकल्प में परिवर्तित होती चली गई। आज यह लगभग 17 वर्षों का तप है, जिसे विजय यादव बिना किसी स्वार्थ के किए जा रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान

– ग़रीब और मेधावी विद्यार्थियों को किताबें, कॉपी और फीस सहायता दी।

किसानों की मदद

खाद और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराई।

आपदा राहत कार्य

– बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

स्वास्थ्य सेवा

ग्रामीण इलाकों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

युवा सशक्तिकरण

– बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार से जोड़ने हेतु कौशल विकास कार्यक्रम चलाए।

साफ-सफाई अभियान

– गाँवों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण किया।

सबौर प्रखंड के रजंदीपुर गाँव ,में सैकड़ों ज़रूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें सूखा राशन का वितरण किया गया। यह बाढ़ की पीड़ा को झेल रहे परिवारों के दर्द को बांटने का एक प्रयास है। पिछले कई वर्षों से मेरा यही प्रयास रहा है कि अपनी निजी क्षमता से जीतना संभव हो सके, मैं ऐसे जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर सकूं। मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।

हमारे नेता

स्व0 रामविलास पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी ( संस्थापक )

चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष

राजेश वर्मा

लोकसभा के सदस्य

विजय कुमार यादव

प्रदेश सचिव सह बांका जिला प्रभारी

Photo Gallery

News Articles

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

“जनता की सेवा ही असली राजनीति है”

“बिहार फर्स्ट – बिहारी फर्स्ट” का संकल्प

– पार्टी का मुख्य लक्ष्य है कि बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए और हर बिहारी को समान अवसर मिले।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास

– गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना।

सच्ची सेवा, सशक्त समाज

– पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा को राजनीति का आधार बनाकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना।

" नयी सोच, नयी दिशा " – विजय कुमार यादव"